Compressor Opration Process

डीजल ड्रीवन स्क्रू एयर कम्प्रेसर

सुरक्षित संचालन, बेहतर रखरखाव व सावधानियां

सामान्य जानकारी :

प्रकार
:
डीजल इंजन स्क्रू टाइप कम्प्रेसर
उपयोग
:
ड्रिलिंग, ब्लास्टिंग, निर्माण कार्य, हाईवे टेस्टिंग, इंडस्ट्री आदि
ईंधन
:
डीजल
इंजन टाइप
:
वाटर कूलिंग
दबाव सीमा
:
7–24 बार (सामान्य)
क्षमता
:
मॉडल के अनुसार
Diesel Engine Screw Compressor
1. (ON LOAD) चालू करने की विधि

मशीन की बाहरी जाँच करें

ऑयल, रेडिएटर वाटर, फ्यूल और एयर फिल्टर की जाँच करें।

डीजल ईंधन जाँचें

पर्याप्त डीजल हो यह सुनिश्चित करें।

बैटरी एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम जाँचें

बैटरी टर्मिनल सही हो, कोई ढीला कनेक्शन न हो।

एयर आउटलेट वाल्व बंद करें

लोड पर जाने से पहले आउटलेट वाल्व बंद करें।

स्टार्ट करें

इंजन को स्टार्ट करें और कुछ मिनट तक वार्म-अप होने दें।

प्रेशर / तापमान आएँ

इंजन का तेल दबाव, तापमान और कम्प्रेसर प्रेशर सामान्य सीमा में आने दें।

LO

लोड पर ले जाएँ (ON LOAD)

एयर आउटलेट वाल्व धीरे-धीरे खोलें। कम्प्रेसर अब लोड पर काम करना शुरू करेगा और एयर सप्लाई देगा।

संचालन के दौरान निगरानी करें

दबाव, तापमान, आवाज, लीक, कंपन, RPM, Discharge Temp, Engine Temp आदि पर नजर रखें। सभी पैरामीटर सामान्य सीमा में रखें।

2. OFF LOAD / बंद करने से पहले की विधि

एयर आउटलेट वाल्व बंद करें

उपकरणों से आने वाली एयर सप्लाई रोकें।

UN

मशीन को अनलोड पर लाएँ

अनलोड वाल्व खोलें या कंट्रोल पैनल से अनलोड मोड चुनें।

कुछ मिनट अनलोड पर चलने दें

मशीन को 2–3 मिनट अनलोड पर चलने दें ताकि सिस्टम का दबाव कम हो जाए और तापमान सामान्य हो जाए।

इंजन को बंद करें

इंजन को बंद करने से पहले 1–2 मिनट तक आइडल पर चलने दें।

चाबी / इलेक्ट्रिकल OFF करें

इंजन बंद होने के बाद चाबी निकालें और मुख्य स्विच OFF करें।

ईंधन वाल्व बंद करें (यदि आवश्यक हो)

लंबे समय तक बंद रखने पर फ्यूल वाल्व बंद करें।

महत्वपूर्ण : कभी भी मशीन को प्रेशर में रहते हुए बंद न करें या सर्विसिंग न करें।

कम्प्रेसर के प्रेशर के साथ छेड़छाड़ न करें

K-GEO INFRA & EQUIPMENTS

Screw Air Compressor 300–1500 CFM, 7–28 KG Bar Pressure,

Silent D.G. 30–2000 KVA – CPCB-II–IV On Rental Sale–Recd in Pan India

Brand Available ELGI-ATLAS, COPCO, DOOSAN,
We Supply, SDA (Solid Anchor Bolts) & Drilling Bitts Etc.

Anish Malik: 9717476314 | K Lal Dhiman: 9717476310

Website: kgoinfra.com | E-mail: kgeoinfra@gmail.com

सिर्फ तकनीकी समस्या व समाधान के लिए कस्टमर स्पोर्ट Mr. Hemraj Singh (Tinku) : 9717476318

3. सुरक्षा नियम

  • मशीन चलाने से पहले ऑपरेटर मैनुअल को ध्यान से पढ़ें।
  • कम्प्रेसर के सभी गार्ड और कवर हमेशा लगे रखें।
  • उच्च तापमान वाले भागों (एग्जॉस्ट, पाइप आदि) न छुएं।
  • प्रेशर रिलीज किए बिना किसी भी पाइप / फिटिंग को न खोलें।
  • इंजन गर्म समय ईंधन बंद रखें और आग / चिनगारी से दूर रखें।
  • तेल / ईंधन रिसाव होने पर मशीन तुरंत बंद करें और ठीक करें।
  • सिर्फ प्रशिक्षित व्यक्ति ही मशीन को संचालित करें।
  • कान सुरक्षा, सुरक्षा चश्मा तथा दस्तानों का उपयोग करें।
  • मशीन के आसपास साफ-सफाई रखें, वेंटिलेशन बनाए रखें।
  • धूल और अग्निशील वातावरण में संचालन से बचें।
  • आपात स्थिति में फर्स्ट एड बॉक्स का उपयोग करें।
  • कम्प्रेसर के अंदर कोई भी अनाधिकृत सामान न रखें। टॉर्च, स्पेयर बेल्ट, जैकेट, तेल का सामान इत्यादि।

सामान्य जाँच बिंदु

  • प्रेशर गेज की रीडिंग सामान्य हो (7–24 Bar)
  • असामान्य आवाज, कंपन, लीक न हो।
  • एग्जॉस्ट का रंग सामान्य हो (काला/नीला धुआं न निकले)।
  • तेल का स्तर साफ और सही रखें।
  • सभी पाइप व फिटिंग लीक-फ्री हों।

4. देखभाल एवं रखरखाव (Maintenance)

कार्य अवधि
इंजन ऑयल स्तर जाँचें प्रतिदिन
कूलेंट स्तर जाँचें प्रतिदिन
एयर फिल्टर जाँचें / साफ करें प्रतिदिन / साप्ताहिक
ऑयल सेपरेटर चेक ड्रेन करें प्रतिदिन
फ्यूल फिल्टर में पानी निकालें प्रतिदिन
बोल्ट / नट / क्लैम्प जाँचें साप्ताहिक
वी-बेल्ट की जाँच (दरार / ढीलापन) साप्ताहिक
रेडिएटर / कूलर साफ करें साप्ताहिक
इंजन ऑयल बदलें 250 घंटे या निर्माता अनुसार
ऑयल फिल्टर बदलें 250 घंटे या निर्माता अनुसार
एयर फिल्टर बदलें 500 घंटे या आवश्यकता अनुसार
ऑयल सेपरेटर तत्व बदलें 2000–4000 घंटे या आवश्यकता अनुसार
फ्यूल फिल्टर बदलें 500 घंटे या आवश्यकता अनुसार
नोट : निर्माता के मैनुअल के अनुसार सर्विस अंतराल का पालन अवश्य करें।

सुरक्षित संचालन करें

नियमित रखरखाव करें

स्वच्छता बनाए रखें

ईंधन की जांच करें

समय पर सर्विस करें

सावधानी, सुरक्षा की कुंजी है
सुरक्षित रहें - सुरक्षित रखें

मशीन व स्टॉफ की हानि की जिम्मेदारी स्वंय उपयोगकर्ता (ग्राहक) की होगी

Genuine machinery and professional staff make every task looks easy, nice experience working along with them.. Thank you So Much for good service

Subhash Rawat

Uttrakhand

Elegant and professional staff, great at coordinating and site viewing best dealers to work with. nice experience working

Manish Singh

Delhi

Highly recommended for top-quality air compressor rentals in Delhi and Gurgaon

Sushma oberoi

Haryana

Our services

K-Geo Infra & Equipment is firmly committed to providing high quality well services, which meet or exceed the needs of our Customers and comply with the requirements of the Company.